दमोह: बस स्टैंड जायसवाल टावर के पास विवाद में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Apr 1, 2026 दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बस स्टैंड स्थित जायसवाल टावर के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे दो पक्षों के विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में मांगज वार्ड नंबर 2 निवासी विशाल धुरिया घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।