बेगूसराय: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेगूसराय के 198 स्थानों पर दंडाधिकारी की होगी तैनाती, DM ने जारी किया आदेश
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है. इस दौरान पूरे जिले में 198 स्थान पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनयुक्ति की जायेगी. यह बातें डीएम रोशन कुशवाहा ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए कही है. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जाना है. इसको लेकर बेगूसराय में भी पुलिस बल की तैनाती होगी.