ललितपुर: ललितपुर नगर में स्मार्ट मीटर के विरोध में बुंदेलखंड विकास सेना ने किया कैंडल मार्च, विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी
जनपद ललितपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में बुंदेलखंड विकास सेना द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। शहर के चंद्रशेखर आजाद पार्क (कंपनी बाग) में संगठन के प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।