एटा: एटा में AAP ने बिजली कटौती पर प्रदर्शन किया, जिलाधिकारी कार्यालय में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
एटा में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर एटा जनपद में विद्युत विभाग की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया के नाम एक लिखित ज्ञापन उप-जिलाधिकारी एटा (अतिरिक्त प्रभार) ए.आर. फारूखी को सौंपा, जिसमें तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।यह ज्ञापन बिजली कटौती, महंगे स्मार्ट मीटरों की गड़बड़