हज़ारीबाग: दो मासूमों के लिए उमड़ा शहर, कैंडल मार्च में गूंजा इंसाफ का स्वर
हजारीबाग में दो मासूम भाई-बहन की हत्या के विरोध में खिरगांव चौक से झंडा चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। परिजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने आरोपी संजीत पासवान को फांसी की सजा देने और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। मार्च के दौरान न्याय की मांग को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।