विदिशा नगर: जिला पंचायत सीईओ ने पीएम जनमन योजना तहत क्रियान्वित कार्यों की गहन समीक्षा कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में की
जिला पंचायत सीईओ योगेश भरसट ने पीएम जनमन योजना तहत विदिशा जिले में जितने भी सहरिया जनजातीय ग्राम या बसाहटे हैं। वहां उपस्थित जनसंख्या के परिवारों को पीव्हीटीजी मिशन तहत पीएम जनमन योजना के शामिल बिंदुओं में योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले, कोई भी हितग्राही योजना का लाभ लेने से वंचित ना रहे। इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।