बड़ौत: बिनौली में थ्रेसर मशीन पलटने से 2 मजदूर घायल, एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ किया गया रेफर
Baraut, Bagpat | Apr 19, 2026 बिनौली गांव के जंगल में शनिवार देर शाम गेहूं थ्रेसर मशीन पलटने से दो मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बिनौली निवासी अनिल कुमार अपने ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन से किसानों के खेतों में गेहूं की फसल की थ्रेसिंग का काम कर रहे थे। शनिवार शाम वह बिनौली गांव की तलाबगढ़ी निवासी दो मजदूर