इंदौर: नंदबाग के रहवासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, कॉलोनाइजर ने 80 प्लॉट धारकों को ज़मीन खाली करने का नोटिस दिया
Indore, Indore | Apr 1, 2026 कलेक्टर कार्यालय पर बड़ी संख्या में नंदबाग के रहवासी पहुंचे, दरअसल नंदबाग कॉलोनी के 80 प्लॉट धारकों को पास की कॉलोनी रंजीत आनंद धाम के कॉलोनाइजर ने वकील के माध्यम से नोटिस पंहुचाया है, नोटिस में रंजीत आनंद धाम की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से जमीन खाली करने की बात कही गई है, नोटिस मिलने के बाद क्षेत्र के रहवासियों में हड़कंप मच गया है,