हटा: हटा में मॉडल स्कूल के प्राचार्य बीएस राजपूत का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह आयोजित हुआ
Hatta, Damoh | Jun 30, 2026 शासकीय मॉडल स्कूल हटा के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह राजपूत जी का सेवानिवृत्ति और सम्मान समारोह आयोजित किया गया मॉडल स्कूल परिसर में मंगलवार सुबह 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार पंडित श्यामसुंदर दुबे जी,मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,विद्यालय परिवार सहित सभी शिक्षकों ने बी एस राजपूत का शॉल श्रीफल और पुष्प मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दी