गोपालगंज: महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में 18 वर्षीय सचिन कुमार की गंडक नदी में डूबने से मौत
गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गाँव के 18 वर्षीय संचिन कुमार गंडक नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोग खोजबीन में जुटे हैं।