खंडवा नगर: सवारी बनकर आए 4 लुटेरों ने चाकू अड़ाकर लूटा ऑटो, पुलिस के डर से थाने के पास ऑटो खड़ा कर भागे, दो बदमाश राउंडअप
मोघट थाने के पास ही चार बदमाशों ने ऑटो चालक को चाकू अड़ाकर उसका ऑटो लूट लिया। बदमाश 5 हजार रुपए रंगदारी टैक्स मांग रहे थे। जब रुपए देने से इनकार किया तो आरोपियों ने ऑटो छीन लिया। जब पुलिस बदमाशों को ढूंढने निकली तो डर के कारण उन्होंने ऑटो थाने के साइड में रोड पर खड़ा किया और भाग निकले। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।