सुपौल: एकमा में आपसी जमीनी विवाद में वृद्ध की हत्या, 12 वर्षीय बच्ची समेत कई लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
Supaul, Supaul | Aug 5, 2026 सुपौल प्रखंड के एकमा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-6 में आपसी जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान 60 वर्षीय एक वृद्ध की कथित रूप से धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जबकि 12 वर्षीय बच्ची सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल, सुपौल में चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। जांच में जुटी पुलिस।