कन्नौज: ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का सरकार पर आरोप, नबाव सिंह ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन।
कन्नौज में समाजवादी पार्टी के द्वारा सरकार पर सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराए जाने का आरोप लगाया गया है। बुधवार को कन्नौज के कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान नवाब सिंह यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा चुनाव जीतने के लिए सरकारी एजेंसी का सहारा लिया जा रहा है।