सुपौल: दिनदहाड़े फायरिंग: 22 वर्षीय युवक के सीने में लगी गोली, हालत गंभीर; सुपौल के निजी अस्पताल में भर्ती
Supaul, Supaul | Jul 21, 2026 पिपरा थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल युवक की पहचान गौरवगढ़ निवासी भूमि यादव के 22 वर्षीय बेटे रंजित कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रंजित अपनी मौसी के घर झड़का से मंगलवार सुबह घर लौट रहा था।