कटिहार: बांसगढ़ा के पास बाइक की टक्कर से राहगीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बाँसगढ़ा के समीप बाइक की चपेट में आने से राहगीर जख्मी हो गया। यह मामला शाम साढ़े छह बजे का हैं । पीड़ित को इलाज के लिए कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल, पीड़ित का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा हैं।