कटिहार: परतेली गांव से लापता 14 वर्षीय बालक का पता नहीं, माता-पिता ने प्रशासन से ढूंढने की गुहार लगाई
गुरुवार की शाम 5 बजे एक माता-पिता ने लापता हुए अपने बच्चे को ढूंढने को लेकर प्रशासन से गुहार लगाया है। लापता हुआ मो मुबारक के माता-पिता ने बताया कि मोहर्रम पर्व के अवसर पर उनका पुत्र ताजिया जुलूस देखने के लिए निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा आज 13 दिन बीत चुके हैं। लेकिन उनके पुत्र का कुछ भी पता नहीं चला। माता-पिता ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है।