कल्याणपुर: सैदपुर में 6 लीटर देशी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड 11 से पुलिस ने 6 लीटर देशी शराब के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैदपुर के पिंटू महतो और रानी देवी के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने सोमवार को साढ़े 12 बजे बताया कि गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।