कर्वी: चित्रकूट में युवक की मौत पर बवाल, कार्रवाई न होने से परिजनों ने एसपी ऑफिस के बाहर किया धरना
बुधवार सुबह 10 बजे चित्रकूट के एसपी कार्यालय के बाहर परिजनों ने धरना दिया। 16 अप्रैल को रुकमा बुजुर्ग निवासी मनोज सिंह संदिग्ध हालात में घायल मिले थे। आरोप है कि संतोष और पप्पू सिंह ने मारपीट कर उन्हें छत से फेंका। 21 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कार्रवाई न होने से परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।