परसिया: रोगी कल्याण समिति सदस्यों ने किया अस्पताल का निरीक्षण, अस्पताल में मिली खामियां, विधायक को दी जानकारी
परासिया सिविल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने मंगलवार को एक बजे परासिया के सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में अस्पताल में खामियां पाई गई। बीएमओ के नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना परासिया विधायक को कर कार्रवाई की मांग की है।रोगी कल्याण समिति सदस्य अकबर खान और अंबर चौरसिया अस्पताल पहंुचे।