चौथम: चौथम पुलिस की कार्रवाई: सोयाबड़ी के बोरों में छिपाकर ले जा रहे 47 कार्टन कोडीन कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार
खगड़िया जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौथम थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर NH-107 के करूआमोड़ चौक के पास छापेमारी कर एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में कोडीन कफ सिरप बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने मंगलवार को दिन के तीन बजे बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश कु