मकेर: सारण से राजद के लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर रोहिणी आचार्य के मकेर में चुनाव प्रचार में भारी भीड़ जुटी।
Maker, Saran | Apr 25, 2024 बुधवार को प्रखंड के विभिन्न स्थान पर लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। सड़क किनारे उनको देखने व मिलने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। लोगों से मिलने के बाद उन्होंने बताया कि"मैं सारण के लोगों से मिल रहे प्यार और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। जिस तरह से यहां के मतदाता मेरे साथ व्यवहार कर रहे हैं वह अविश्वसनीय है।