माखन नगर: फुरतला में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 18, 2026
माखननगर क्षेत्र के ग्राम फुरतला में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 80 वर्षीय रामबाई पति दशरथ सिंह का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,वृद्ध महिला घर में मृत अवस्था में पाई गई। शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।