वैर: भुसावर में 7 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 14 मई तक होगी भागवत कथा
भुसावर कस्बे में धार्मिक आयोजन के तहत 7 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व श्रद्धालु भाग लेंगे। कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो 14 मई तक आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार कथा के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।