मेरठ: नौचंदी क्षेत्र में सड़े हुए निकले हल्दीराम से मंगाए हुए समोसे, व्यापारी ने वीडियो बनाकर किया वायरल
Meerut, Meerut | Jun 19, 2024 नौचंदी क्षेत्र में गढ़ रोड पर गार्डन हाउस कॉलोनी सेनेट्री का कारोबार करने वाले सचिन गर्ग ने बुधवार की दोपहर जोमैटो से आर्डर करके हल्दीराम से समोसे मंगाए थे। सचिन का कहना है कि जैसे ही उन्होंने समोसे को तोड़ा तो उसमें फंगस लगा देख हैरान रह गए। मामले की शिकायत पैकेट पर लिखे हल्दीराम के फोन नंबर पर की गई तो वहां से जवाब मिला कि उनके मॉल में कोई खराबी नहीं है।