पटना ग्रामीण: विक्रमशिला सेतु के स्लैब गिरने के मामले में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष ने पटना में दी जानकारी
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष सह सचिव सूचना एवं जन-संपर्क विभाग डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने विभाग के संवाद कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विक्रमशिला सेतु का जो स्पैन गिरा है, उसे दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विक्रमशिला सेतु के सामानांतर गंगा नदी पर बन रहे पुल पर वाहनों का परिचालन दिसंबर से शुरू किया जाएगा।