कोंडागांव: छोटे कुरूषनार में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में बाइक चालक की हुई मौत, जिला अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि
कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है छोटे कुरूषनार निवासी डीजेंद्र कुमार कोर्राम पिता नीलधर कोर्राम उम्र 22 वर्ष आज राशन दुकान जा रहा था, उसी दौरान छोटे कुरूषनार में ही उनकी तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई।वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने की युवक की मौत होने की पुष्टि।