जिलाधीश महोदय देवास द्वारा भावांतर भुगतान योजना को प्रभावी रूप से कार्यान्वित करने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषि उपज मंडी देवास के व्यापारियों एवं जिले के सभी सोयाबीन प्रोसेसिंग प्लांट संचालकों को आमंत्रित किया गया था।