डुमरांव: पुराना भोजपुर में जमीन मापी के दौरान हुई मारपीट में 44 नामजद, दोनों पक्षों से 2-2 गिरफ्तार, लाइव वीडियो आया था सामने
Dumraon, Buxar | Jun 14, 2026 पुराना भोजपुर में शनिवार दोपहर 1 बजे जमीन की मापी के दौरान मारपीट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर कुल 44 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष के अजय यादव की ओर से 28 लोगों को नामजद किया गया है।