अनूपपुर: अघोषित बिजली कटौती पर शिवसेना ने कोतमा सहायक उपयंत्री को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी
जमुना-कोतमा क्षेत्र में कई दिनों से जारी अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को शिवसेना ने मोर्चा खोलते शिवसेना शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में कोतमा सहायक उपयंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मेंटीनेंस के नाम पर अघोषित बिजली काटे जाने को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ज्ञापन में बताया कि भीषण गर्मी में जनता परेशान है।