भिंड नगर: भिंड के वीरेंद्र नगर में अज्ञात चोरों ने घर में चोरी कर सोने-चांदी के जेवरात चुराए, मामला दर्ज
भिंड के वीरेंद्र नगर में अज्ञात चोर ने एक घर को अपना निशाना बनाकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी चुराकर घटना को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत आज शनिवार के रोज दोपहर 1:00 बजे शारदा शरण शर्मा ने सिटी कोतवाली थाना पुलिस के पास जाकर की पीड़ित की फरियाद पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी