बाराबंकी में घरेलू गैस की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आवास विकास कॉलोनी में छापेमारी करते हुए एक गोदाम को सील कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में कुल 44 गैस सिलेंडर बरामद किए गए।