बारुन: सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, तीनों सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए
बारुण ब्लॉक के सभागार में शनिवार को नगर पंचायत बारुण की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. कुल 11 वार्डों वाले इस नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के तीनों पदों पर सदस्यों का चयन निर्विरोध किया गया।