कसिया: नाथपट्टी ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत करने वाले को प्रधान ने बाजार में पीटा, वीडियो हुआ वायरल
फाजिलनगर ब्लाक के गांव नाथापट्टी के ग्राम प्रधान द्वारा अपने खिलाफ शिकायत करने वाले शिकायतकर्त्ता को बाजार में पकड़ कर मारपीट कर हाथ तोड़ दिया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा। पीड़ित बाबुजान ने डीएम से ग्राम प्रधान की शिकायत की थी। जिसकी जांच हो रही। इसी बात से नाराज ग्रामप्रधान ने शिकायतकर्त्ता को पीटा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।