मनेर: दुधेला गांव में हथियार लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस जब्त
Maner, Patna | May 18, 2026 मनेर थाना के दुधेला गांव में दो युवक के द्वारा हथियार लहरा कर लोगों के बीच दहशत बनाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लाल बहादुर कुमार और सनी कुमार के रूप में की गई है। जिसके पास एक देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद की गई है।