बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पीपल थाना चौधरी की रहने वाली युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
भौजी प्रधान क्षेत्र के पीपलसाना चौधरी की रहने वाली युवती का जबरन धर्म परिवर्तन करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शेष बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।