बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के खमरिया सहनी में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार युवती को मारी टक्कर
मीरगंज थाना क्षेत्र के खमरिया सहनी में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको परिजनों ने इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।