बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के बनारा में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा
भमोरा थाना क्षेत्र के बनारा में मामूली कहा सुनी के बाद दबंगों द्वारा एक युवक को लाठी डंडों से जमकर पीटा गया है। दबंगों द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।