बागपत: बेटी के उपचार के लिए CHC बड़ौत पर तैनात डॉक्टरों पर ₹5000 मांगने का आरोप, गांगनौली के पीड़ित ने DM से की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Apr 22, 2026 बुधवार की दोपहर करीब दो बजे गांगनौली गांव के राजेंद्र ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी बेटी के साथ ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर मारपीट की। मारपीट में बेटी घायल हो गई थी। बेटी का उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी।