खंडवा: राष्ट्रपति के संभावित दौरे से पहले चला बुलडोजर! ओंकारेश्वर में स्काई ब्रिज-ब्रह्मपुरी से 25 दुकानें हटाई
ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति के संभावित दौरे के मद्देनजर तीर्थ नगरी में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को नगर परिषद की टीम ने स्काई ब्रिज और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 25 अस्थायी दुकानों और अवैध ढांचों को मौके से हटाया गया।