माण्डलगढ़: गोपालपुरा स्कूल में फिर गैस सिलेंडर चोरी, पांच दिन में हुई दूसरी वारदात
गोपालपुरा हायर सेकेंडरी स्कूल में चोरों ने एक बार फिर ताला तोड़कर भरा गैस सिलेंडर चुरा लिया। गौरतलब है कि इससे पहले 29 मार्च को भी चोर दो भरे सिलेंडर उठा ले गए थे। प्रधानाचार्य कमलेश कुमार भील ने आज शनिवार शाम करीब पांच बजे बताया कि गुड फ्राइडे के अवकाश के चलते स्कूल बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सरिये से ताला और कुंडी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।