आरोन: सीएम हेल्पलाइन में गुना जिला प्रदेश में अव्वल, समूह 'अ' में दूसरा स्थान, 31 विभागों को मिला 'ए' ग्रेड
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में गुना जिला सीएम हेल्पलाइन में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। नवंबर महीने में शिकायतों के निराकरण के आधार पर जिले ने 87.47 का स्कोर हासिल कर प्रदेश में समूह अ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले के कुल 37 विभागों में 31 विभागों को ए ग्रेड प्राप्त किया। कलेक्टर ने कहा, नियमित समीक्षा निगरानी की गई।