दुमका: समाहरणालय सभागार में डीआरडीए निदेशक जावेद अनवर इदरीशी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
Dumka, Dumka | Apr 10, 2024 दुमका के समाहरणालय सभागार में DRDA निदेशक जावेद अनवर इडरीशी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचन अवधि के दौरान नाम निर्देशन दायर करने और अनुमति प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों की प्रक्रिया को सरल बनाया है। नाम निर्देशन और अनुमति सुविधा नमक वेब एप्लीकेशन के माध्यम से दर्ज की जा सकती है।