पुवायां: सिधौली क्षेत्र में नहर पटरी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, किसान का गेहूं पानी में डूबा
दरअसल सिधौली में नहर पटरी पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। गेहूं से भरी इस ट्रॉली के पलटने से किसान का सारा गेहूं पानी में भीग गया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि करोंकुइयां गांव निवासी किसान मतलूफ उर्फ पप्पू अपने खेत से गेहूं की फसल गहाई कराकर घर ला रहे थे।