रायबरेली: रायबरेली जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, ट्रेन दुर्घटना में घायल के इलाज में स्टाफ पर लापरवाही का आरोप
Raebareli, Raebareli | May 2, 2026
2 मई शनिवार की रात्रि 10:00 बजे के आसपास जिला अस्पताल रायबरेली में घायल मरीज के साथ आए हुए तीमारदारो के साथ अस्पताल के स्टाफ द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। घायल मरीज की इलाज में लापरवाही बरतने से मौत हो गई है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है, तथा मौत के बाद वार्ड में जमकर हंगामा काटा गया। मरीज के मोहल्ले के युवक ने जानकारी दी।