टीकमगढ़: दिगौडा़: टीकमगढ-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार अर्टिगा कार बिजली के पोल से टकराई, एक महिला की मौत, कई घायल
रविवार सुबह टीकमगढ़ झांसी मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे मे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अर्टिगा कार मे सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसा सुबह करीब 6 बजे दिगौड़ा थाना क्षेत्र मे बंडा पुल के पास हुआ जिससे इलाके मे अफरा-तफरी का माहौल बन गया कार मे सवार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल टीकमगढ भेजा गया है