कोरबा: कुसमुण्डा GM गेट पर धरने पर बैठी गोमती केंवट, अधिकारियों ने भीतर से लगाया ताला
Korba, Korba | Jul 22, 2025 एसईसीएल की कुसमुण्डा परियोजना से प्रभावित भूविस्थापितों के द्वारा प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कटघरे में खड़ा कर दिया गया है। पिछले दिनों महिलाओं के द्वारा GM दफ्तर के भीतर अर्धनग्न प्रदर्शन किए जाने के बाद से जहां SECL अधिकारी सहमे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ आज से भूविस्थापित परिवार की गोमती केवट पति विजय केवट ने भी मोर्चा खोल दिया है।