कोरबा: वार्ड-17 पथरीपारा में सांप की टोकरी छोड़कर भागा सपेरा, रेप्टाइल केयर इन रेस्क्यू सोसायटी के अध्यक्ष ने किया रेस्क्यू
Korba, Korba | Jul 22, 2025 निगम के वार्ड क्रमांक 17 पथरीपारा में सोमवार को एक सपेरा सांप की टोकरी को ही छोड़कर भाग गया। लोगों ने जब सांप की फूंफकार सुनी तो सभी डर गए। रमेश के घर के सामने सांप की टोकरी रखी हुई थी। सूचना पर रेप्टाइल केयर इन रेस्क्यू सोसायटी के अध्यक्ष अविनाश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने टोकरी खोली तो नाग सांप बैठा मिला। उन्होंने रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग को सूचना द