कोरबा: SECL में गोमती ने मचाई खलबली, प्रबंधन हरकत में आया, फर्जी नौकरी की जांच शुरू
Korba, Korba | Jul 22, 2025 कोरबा जिले में संचालित SECL की कुसमुण्डा परियोजना प्रभावित ग्राम मनगाँव निवासी गोमती केंवट जब अपनी जिद पर अड़ी रही तो अधिकारियों में खलबली मच गई। सोमवार को सुबह से महाप्रबंधक कार्यालय के गेट पर धरना देकर बैठी गोमती ने तीन दिन यहीं पर बैठे रहने की चेतावनी दी। देर रात उसे बताया गया कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। इस आशय का पत्र भी उसे पढ़कर सुनाया गया।