टांटोटी: पीसांगन थाना पुलिस ने नाबालिग से जुड़े पोक्सो मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Tantoli, Ajmer | Jul 3, 2026 पीसांगन थाना पुलिस ने नाबालिग से जुड़े पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और छेड़छाड़ का आरोप है।थानाधिकारी ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे जानकारी दी।18 जून 2026 को परिवादी ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी रात में घर से निकल गई थीं।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।