आगरा: नरीपुरा में दिनदहाड़े फायरिंग, दबंगों ने घर के बाहर महिला पर चलाई गोली, महिला बाल-बाल बची, वीडियो वायरल
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के नरीपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक महिला के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी। महिला के बाहर आते ही आरोपी ने उस पर गोली चला दी, जिससे वह बाल-बाल बच गई। आरोपियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर बेटे और पति को जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।